सब्जी की रेहड़ी लगाने वालों का ड्रग्स सप्लाई से कनेक्‍शन मिलने पर एसटीएफ का छापा

Rohit Kumar
2 Min Read

शामली: अवैध हथियार बनाने और उसकी तस्करी करने वालों पर योगी की पुलिस काल बन रही है. इसी कड़ी में मेरठ एसटीएफ ने शामली में कई जगहों पर छापेमार कार्रवाई की है. शामली जनपद की सदर कोतवाली क्षेत्र में मेरठ एसटीएफ की टीम द्वारा छापेमारी की गई है. एसडीएम की टीम ने अलग-अलग चार हिस्सों में आकर छापेमारी की है. आशंका जताई जा रही है कि अवैध हथियार खरीदने और बेचने का मामला हो सकता है. कामरान नाम के व्यक्ति को एसटीएफ की टीम हिरासत में लेकर रवाना हो हो गई है. सूत्रों के हवाले से खबर है कि कश्मीर से इनपुट मिलने के बाद ही मेरठ एसटीएफ एएसपी बृजेश सिंह के नेतृत्व में 4 टीम के द्वारा छापेमारी की गई है.

सूत्रों की माने तो अवैध हथियार की खरीद-फरोख्त के मामले में कश्मीर से इनपुट मिलने के बाद ही मेरठ एसटीएफ के द्वारा छापेमारी की गई है. वहीं एसटीएफ के द्वारा हिरासत में लिए जाने वाले कामरान के परिवार के लोगों का कहना है कि वह निर्दोष है और मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं. उन्होंने कहा कि एसटीएफ वालों ने कहा है कि केवल बातचीत के लिए उसे ले जा रहे हैं.

यूपी एसटीएफ प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में अवैध हथियार तस्करों पर शिकंजा कस रही है. पिछले महीने वाराणसी, अलीगढ़ और पश्चिम उत्तर प्रदेश में अवैध हथियार के कारोबार में शामिल लोगों पर एसटीएफ ने कार्रवाई की थी. कई जगहों पर अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्रियों का खुलासा हुआ तो कहीं तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं. निकाय चुनाव को देखते हुए पुलिस हर छोटे-बड़े इनपुट पर गंभीरता पूर्वक कार्रवाई कर रही है. कुछ समय पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने अवैध मादक पदार्थों एवं अवैध हथियार तस्करों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया था.

Share This Article
Leave a Comment