
नोएडा। सेक्टर 39 थाना क्षेत्र के सेक्टर 96 अंडरपास के निकट तेज रफ्तार बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। जिला अस्पताल ले जाने पर इनमें से एक की मौत हो गई। अन्य दो का उपचार चल रहा। उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मौके से एक हेलमेट टूटा हुआ मिला। पुलिस मामले में जांच कर रही।
पुलिस के मुताबिक सोमवार को हीरो स्प्लेंडर बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सलारपुर गांव गली नंबर 10 रवि चौक के रहने वाले चंदन, गुलशन, नासिर सवार थे। तीनों सोमवार दोपहर करीब पौने एक बजे सेक्टर 96 के अंडरपास पहुंचे।
वहीं उनकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तत्काल एंबुलेंस से तीनों व्यक्तियों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
जहां पर डॉक्टर ने गुलशन को मृत घोषित कर दिया। तथा चंदन तथा नासिर दोनों को गंभीर चोट के कारण हायर सेंटर सफदरजंग अस्पताल दिल्ली रेफर कर दिया।
