नई दिल्ली – कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी की तबीयत में अब सुधार हो गया है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। कुछ दिन पहले हल्के संक्रमण और बुखार की शिकायत के बाद उन्हें दिल्ली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज किया गया, जहां जांच के बाद संक्रमण की पुष्टि हुई थी। इसके लिए उन्हें आवश्यक दवाएं और एंटीबायोटिक उपचार दिया गया, जिसका उन पर अच्छा असर देखने को मिला।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, उपचार के बाद उनकी स्थिति पूरी तरह सामान्य हो गई है। स्वास्थ्य में सुधार के चलते डॉक्टरों ने उन्हें घर भेजने का फैसला लिया।
