पार्क की एनओसी निरस्त करने पर भड़कीं सोनिया आनंद, मेयर के कक्ष में जबरन घुसकर किया हंगामा

Rohit Kumar
1 Min Read

देहरादून। नगर निगम देहरादून ने पार्क बनने के बाद उसके लिए जारी की एनओसी निरस्त कर दी। इसे लेकर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है।

बुधवार को प्रेस क्लब में पत्रकारवार्ता करते हुए गूंज संस्था की अध्यक्ष डॉ. सोनिया आनंद रावत ने पार्क की एनओसी निरस्त करने पर सवाल उठाए। सोनिया आनंद ने आरोप लगाया कि नगर निगम की जमीनों की खरीद फरोख्त चल रही हैं। उन्होंने कहा कि जब एनओसी निरस्त करनी थी तो पहले नगर निगम और एमडीडीए ने उन्हें एनओसी क्यों जारी की। उन्होंने कहा कि जल्द ही वह समर्थकों के साथ नगर निगम का घेराव करेंगी। उन्होंने हाईकोर्ट जाने की भी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि एनओसी निरस्त नहीं की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि वह 10 पार्क और बनाएंगी। बता दें कि सहस्रधारा रोड के राजेश्वर नगर में सोनिया आनंद ने अपने एनजीओ के माध्यम से पार्क बनाया था। इसे लेकर अब विवाद की स्थिति खड़ी हो गई। नगर निगम एनओसी कैंसिल कर दी है।

Share This Article
Leave a Comment