सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था ने मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती

Rohit Kumar
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, आजादी के महानायक सुभाषचंद्र बोस की 127वी जयंती पर महिला उन्नति संस्था द्वारा ग्रेटर नोएडा के हबीबपुर स्थित यशदीप पब्लिक स्कूल मे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मे सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए संस्था के संस्थापक डाॅ राहुल वर्मा ने कहा कि सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1887 को बंगाल सूबे मे हुआ था। अंग्रेजो द्वारा हिन्दुस्तान का दमन देखकर वह आजादी के आन्दोलन मे कूद गये। देश को आजाद कराने के लिए सुभाषचंद्र बोस ने 1943 मे आजाद हिंद फौज का गठन किया जिसका नारा तुम मुझे खून दो मै तुम्हे आजादी दूंगा ने हर भारतीय के अन्दर आजादी को लेकर जोश भरने का कार्य किया। वहीं बार एसोसिएशन गौतमबुद्धनगर के सचिव नीरज तंवर एडवोकेट ने कहा कि सुभाषचंद्र बोस का जीवन आज की पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा है जो हर चुनौती से लड़ने की ताकत देता है और अपने वतन के लिए सबकुछ कुर्बान करने की सीख देता है। स्कूल संचालन नीरज चंदेल ने कहा कि बच्चो को शिक्षा के साथ साथ उनके अन्दर देशभक्ति की भावना पैदा करने के लिए देश के महापुरूषों द्वारा वतन की खातिर दिये गये बलिदान से रूबरू कराना बेहद आवश्यक है। कार्यक्रम मे बच्चों ने देशभक्ति प्रस्तुति और सुभाषचंद्र बोस की भूमिका निभाकर उपस्थित लोगो मे जोश भर दिया। इस दौरान एडवोकेट गजराज नागर,एडवोकेट उधम टाइगर, एडवोकेट नरेंद्र कुमार,एडवोकेट सुधीर नागर,समेत शिक्षक गण उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment