Accident In Delhi: नजफगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसे, बस से कुचले जाने पर बच्चे की मौत… ड्राइवर हुआ फरार

Rohit Kumar
2 Min Read

 पश्चिमी दिल्ली। नजफगढ़ थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में तीन वर्ष के बच्चे की बस से कुचले जाने के कारण मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब बच्चा अपने पिता के साथ ई रिक्शा से जा रहा था और अचानक गिर गया।

तभी पीछे से आ रही कलस्टर बस ने मासूम को कुचल दिया। हादसे के बाद मौके पर मौजूद भीड़ ने हंगामा कर दिया। गुस्साए लोगों ने बस में तोड़फोड़ कर दी। चालक ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई।

पुलिस पहुंची मौके पर

सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बाद में आरोपित चालक सुनील को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बस को भी कब्जे में ले लिया है।

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से पड़ताल की जा रही है। पीड़ित परिवार रोशनपुरा में रहता है। बच्चे के पिता छोटे आकार के रसोई गैस सिलिंडर लेकर गैस भरवाने जा रहे थे।

हादसा देख भड़की भीड़

बच्चे ने जिद की तो उसे भी पिता ने अपने साथ ले लिया। सिलिंडर भरवाने के बाद वह वापस ई-रिक्शा से दोनों घर लौट रहे थे। इस बीच मेन रोड पर अचानक बच्चा ई-रिक्शा से सड़क पर गिर गया। पीछे से आ रही नीले रंग की कलस्टर बस ने मासूम को कुचल दिया और हादसा देखकर भीड़ भड़क गई।

Share This Article
Leave a Comment