हरदोई में दुकानदार की धारदार हथियार से हत्या, सड़क किनारे पड़ा मिला शव

Rohit Kumar
2 Min Read

हरदोई। अंडे का ठेला लगाने वाले युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसका शव सड़क के किनारे पड़ा मली। खून से सनी कुल्हाड़ी और एक डंडा के अलावा कुछ दूरी पर उसकी बाइक पड़ी मिली। हत्या की जानकारी मिलते ही पुलिस के साथ फारेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस एक हमलावर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

टड़ियावां थाने के परसनी गांव निवासी राजेंद्र पाल इटौली-टड़ियावा रोड पर शराब के ठेके के पास अंडे का ठेला लगाता था। शनिवार की देर शाम वह बाइक से घर वापस जा रहा था। इसी बीच रास्ते में इटौली बाज़ार के पास पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने उस ऊपर हमला कर दिया। कुल्हाड़ी और डंडे से किए गए हमले से उसकी मौत हो गई। हमलावर शव को वहीं सड़क पर फेंककर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि राजेंद्र के वहां से गुज़रने से पहले उसी के गांव का एक युवक उधर से निकला, जिसे वहां पहले से अंधेरे में छिपे कुछ लोगो ने रोका भी था। माना जा रहा है उन्हीं लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। जहां पर शव पड़ा हुआ था, वहीं पर खून से सनी कुल्हाड़ी और एक डंडा पड़ा हुआ पाया गया। वही से कुछ दूरी पर राजेंद्र की बाइक पड़ी थी। राजेंद्र की अक्सर लोगों से उधार मांगने पर नोंक-झोंक होती रहती थी, उसी के चलते हत्या की गई। कोतवाल राजदेव मिश्रा के मुताबिक हत्या का मुकदमा गया है, जल्द ही पूरी घटना का खुलासा किया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment