शिव महापुराण कथा समुंद्र से भी गहरी है समुंद्र में डूबोगे तो मर जाओगे अगर शिव पुराण में डूबोगे तो तैर जाओगे

Rohit Kumar
2 Min Read

उमा पब्लिक स्कूल इकोटेक 11 के प्रांगण में चल रही श्री नवनिधि शिवमहापुराण कथा के पंचम दिवस कथा वाचक परम पूज्य पण्डित प्रदीप मिश्रा जी ने कहा की शिव महापुराण कथा समुंद्र से भी गहरी है समुंद्र में डूबोगे तो मर जाओगे अगर शिव पुराण में डूबोगे तो तैर जाओगे शिव महापुराण भी सभी के लिए है जो भक्ति भाव में डूबकर सबसे पीछे कथा का श्रवण करते है उन्हे भी भगवान शिव का आशीर्वाद मिल जाता है शिव विश्वास और भक्ति के भूखे है उन पर से भरोसा छोड़ा तो शिव तुम्हे भी छोड़ देंगे ।
मात्र छण भर अगर शिवपुराण सुनने से भी भक्तो के कष्टों को शिव हर लेते है साथ ही गुरु जी ने क्षेत्रवासियों को सराहना की वर्षा के होते हुए भी भक्तों ने कथा का आनंद लिया गुरु जी ने कहा की कर्म ही श्रेष्ठ है और साथ ही मंदिर में जाकर शिव पर एक लोटा जल अवश्य चढ़ाए आपकी पूजा भक्ति सेवा का पुण्य सम्पूर्ण कुटुम्ब को प्राप्त होता है इसीलिए कभी भक्ति का अहंकार नहीं करना चाहिए अगर आपको कभी दुख की घड़ी आती भी है तब जिस चीज को जरूर होती है तब हमे वह जाना पड़ता है जैसे सोने चांदी के आभूषण , बर्तन या संपत्ति को बेचकर आर्थिक समस्याओं को दूर करते है अगर आप तकलीफ में है भगवान शिव मंदिर जाए और उन्हे एक लोटा जल जिसमे चावल और बेलपत्र के अर्पण करे उनको कुछ नही चाहिए आप केवल अपनी श्रद्धा उन्हे दीजिए आपकी सम्पूर्ण समस्या शिव हर लेंगे साथ ही उन्होंने उमा विद्यालय परिवार , प्रशासन व भक्तगणों को धन्यवाद दिया

Share This Article
Leave a Comment