फाइनली ओटीटी पर रिलीज हुई शाहरुख खान की ‘डंकी’, जानें कब और कहां देखें ये फिल्म

Rohit Kumar
2 Min Read

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर शाहरुख खान ने अपनी फिल्मों से लोगों का खूब दिल जीता है। खासकर साल 2023 में शाहरुख खान की मूवी ने तो मानो बड़े पर्दे पर तूफान मचा दिया था। आखिरी बार शाहरुख खान ‘डंकी’ (Dunki) में नजर आए थे जो कि 21 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) ने तापसी पन्नू के साथ मुख्य भूमिका अदा की थी। वहीं फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया था। खास बात तो यह है कि बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के बाद शाहरुख खान की ये मूवी अब ओटीटी पर भी रिलीज हो चुकी है।

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की ‘डंकी’ (Dunki) को लेकर खबर थी कि मूवी जियो सिनेमा पर दस्तक देने वाली है। लेकिन जियो सिनेमा की जगह शाहरुख खान की फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई है। इस बात की जानकारी खुद नेटफ्लिक्स ने पोस्ट शेयर कर फैंस को दी है। शाहरुख खान की ‘डंकी’ के नेटफ्लिक्स पर अचानक रिलीज होने से फैंस को भी सरप्राइज मिला है। नेटफ्लिक्स इंडिया ने शाहरुख खान की ‘डंकी’ का पोस्टर साझा करते हुए लिखा, “अपना बैग पैक कर लो। दुनियाभर में डंकी के बाद शाहरुख खान अब आपके घर आ रहे हैं। डंकी ‘नेटफ्लिक्स’ पर रिलीज हो चुकी है।”

Share This Article
Leave a Comment