
गाजियाबाद। शास्त्रीनगर में डायमंड पैलेस के पास बोरे में एक व्यक्ति का कंकाल मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को मोर्चरी भिजवाया है। बोरा कई दिन से मौके पर पड़ा था या किसी ने रात ही फेंका है इसकी पुलिस जांच कर रही है। सुबह के समय जैसे ही बोरे में कंकाल की जानकारी मिली तो आस-पास हड़कंप मच गया।
