बेटी को फोन पर बात करते देख बौखलाए पिता ने की हत्या, फिर खुद दी पुलिस को जानकारी; ऑनर किलिंग की दूसरी घटना

Rohit Kumar
2 Min Read

कानपुर में लगातार दूसरे दिन ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। बेटी को ब्वॉयफ्रेंड से फोन पर बात करते देख पिता आग बबूला हो गया। इसके बाद पहले अपनी बेटी को बुरी तरह पीटा। इसके बाद बेरहमी से गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना कश्यप नगर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र की मंगलवार की है।

पुलिस के मुताबिक, 10वीं की छात्रा खुशबू का पास के ही रहने वाले एक लड़के से अफेयर था। इसकी जानकारी पिता राधेश्याम गुप्ता को पहले लग चुकी थी। पिता के कई बार विरोध करने के बाद भी बेटी नहीं मानी। मंगलवार को सुबह पिता घर पहुंचे। उन्होंने बेटी को फोन पर बात करते हुए देख लिया। इसके बाद भड़के पिता ने बेटी की पिटाई कर दी। गुस्से में उसका गला दबाकर हत्या कर दी।

हत्या कर बेटी के ससुराल पहुंचा पिता

पिता राधेश्याम गुप्ता की तीन बेटियां है। खुशबू सबसे छोटी थी। दूसरे नंबर की बेटी पूजा की घर के पास में ही शादी हुई है। बेटी की हत्या करने के बाद पिता अपनी दूसरी बेटी पूजा के ससुराल पहुंचा। वहां उसने वारदात की पूरी जानकारी दी। हत्या की वारदात से घबराई बेटी और दामाद ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

ACP कल्याणपुर विकास कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी पिता को अरेस्ट कर लिया गया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए हैं।

Share This Article
Leave a Comment