उत्‍तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी आज देखेंगे फ‍िल्म, कर सकते हैं टैक्स फ्री

Rohit Kumar
1 Min Read

मध्यप्रदेश के बाद अब उत्तराखंड में भी ” द केरल स्टोरी ” को करमुक्त किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने पत्रकारों से वार्ता के दौरान ये बात कहीं। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी मंगलवार को हाथीबड़कला स्थित सेंट्रियो मॉल में फिल्म द केरला स्टोरी देखेंगे। सीएम ने कहा कि फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ में दिखाया गया है कि कैसे बिना बंदूक और हिंसा के आतंकवाद फैलाया जा रहा है। मैं इस फिल्म को महिलाओं सहित कई अन्य लोगों के साथ देखूंगा।

Share This Article
Leave a Comment