मेरी जिंदगी तबाह कर दी…महिला ने सिपाही के कपड़े फाड़े, जड़े थप्पड़

Rohit Kumar
2 Min Read

कानपुर में आज सुबह मॉर्निंग वॉक पर आए लोगों को पार्क में एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला, जहां एक महिला ने  एक सिपाही की पिटाई शुरू कर दी. महिला ने सबके सामने उसके कपड़े फाड़ दिए. इस दौरान सिपाही को गालियां बकते हुए महिला कहती रही कि मैं इसकी पत्नी हूं, ये दूसरी औरतों को भी रखता है.

हालांकि, सिपाही सफाई देता रहा कि यह मेरी पत्नी नहीं है, मुझे मार रही है. यह नजारा देखकर पार्क में पहले लोगों की भीड़ लग गई. लोग वीडियो बनाने लगे. किसी ने 112 नंबर पर बाद में सूचना दे दी पुलिस आई और दोनों को पकड़कर नौबस्ता थाने ले गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है.

थाने में एसएसआई जावेद आलम का कहना है कि यह सिपाही दुर्गेश सोनकर है, जो महिला पीट रही है वह उसकी दूसरी पत्नी है, इसी की शिकायत पर यह सिपाही दो महीने पहले बर्खास्त हो चुका है क्योंकि इसकी पहले से एक पत्नी थी, इसके बावजूद इस महिला से दूसरी शादी की थी.

नौबस्ता पुलिस दोनों को थाने में लाकर रखे हुए हैं. पुलिस का कहना है कि दोनों के बयान लिए जा रहे हैं और इसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी.

Share This Article
Leave a Comment