सेलाकुई में ज्वेलर्स की दुकान पर लूट: तीन सौ सीसीटीवी कैमरा चेक करने के बाद शिकंजे में आए बदमाश

Rohit Kumar
1 Min Read

देहरादून के सेलाकुई थाना क्षेत्र के अंतर्गत मेन बाजार सेलाकुई में पीएनबी के समीप 18 फरवरी शुक्रवार रात को ज्वैलर्स की दुकान में हथियारबंद बदमाशों ने लूटपाट के मामले का थाना पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लूट का सामान बरामद कर दिया है।

दो हथियारबंद बदमाशों ने 18 फरवरी को करीब सवा आठ बजे वेलकम ज्वैलर्स की दुकान के मालिक मुस्तकीम पुत्र अब्दुल वहीद निवासी कैंपरोड दून कांटा के पास मूल निवासी सहारनपुर के सिर पर तमंचे से वार कर घायल कर दिया था व मुस्तकीम के बेटे की कनपट्टी पर तमंचा तान कर दुकान से नौ किलो चांदी के जेवरात, पैंसठ ग्राम सोना व करीब पैंसठ हजार की नगदी लूटकर ले गये थे।

तब से पुलिस के लिए लूटपाट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश चुनौती बने हुए थे। पुलिस ने इस मामले में तीन लुटेरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी बिजनौर के रहने वाले हैं। थानाध्यक्ष मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि आरोपियों से लूट का सामान बरामद कर दिया है। आरोपियों को शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया जायेगा।

Share This Article
Leave a Comment