खेत में पशु घुसने पर पुलिसकर्मी ने महिला को बेल्ट से पीटा, शोर मचाने पर आरोपित फरार

Rohit Kumar
1 Min Read

खेत मे पशु घुसने का आरोप लगाते हुए महिला को बैल्ट से पीटा। चीख पुकार सुनकर आरोपी फरार हो गया। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
ग्राम शेरपुर के निकट कलंदर जाति के लोग रहते हैं। बीते दिनों बाढ़ आने के कारण इन लोगों ने अपनी डेरे गांव के निकट ही लगा लिए हैं। गांव निवासी असलम का आरोप है कि वह किसी जरूरी कार्य के लिए बाहर गया हुआ था। डेरे पर उसकी पत्नी मोमिना मौजूद थी। इस दौरान गांव निवासी जितेंद्र कुमार उनके डेरे पर पहुंचे। यहां उनकी घोड़ी के खेत में घुसने का आरोप लगाते हुए बुरा भला कहना शुरू कर दिया। मोमीन ने विरोध किया तो आक्रोशित होकर बेल्ट निकाली वह महिला को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। शोर शराबा मचाने पर जितेंद्र यहां से फरार हो गए। पीड़ित ने इस मामले में शेरपुर चौकी पर कार्रवाई को तहरीर दी है। चौकी इंचार्ज राहुल कुमार ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कही है।

Share This Article
Leave a Comment