नई दिल्ली: दिल्ली के सरिता विहार इलाके में बीती देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार कार ट्रक से जा टकराई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।
दिल्ली पुलिस के अनुसार, घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
