राजस्व 1000 करोड़ के पार… अब मुनाफे को तैयार, रतन टाटा को भी इस कंपनी पर भरोसा

Rohit Kumar
2 Min Read

मुंबई: रतन टाटा (Ratan Tata) समर्थित कंपनी अपस्टॉक्स (Upstox) बीते वित्त वर्ष यानी 2022-23) में 1,000 करोड़ रुपये का कुल रेवेन्यू कमाया है. जिसके बाद अब कंपनी घाटे से उबरकर मुनाफे में आने को तैयार है. कंपनी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. कंपनी के को-फाउंडर और सीईओ रवि कुमार (Ravi Kumar) ने पीटीआई-भाषा को बताया कि टाइगर ग्लोबल (Tiger Global) कंपनी के बाहरी निवेशकों में शामिल है. कंपनी का लक्ष्य अगले पांच-छह वर्षों में अपना यूजर बेस 10 गुना बढ़ाकर 10 करोड़ तक करने का है.

उन्होंने बताया कि कंपनी का परिचालन राजस्व वित्त वर्ष 2022-23 में 40 प्रतिशत वृद्धि के साथ 1,000 करोड़ रुपये हो गया है. सीईओ ने कहा कि कंपनी के पास अब करीब 1,000 करोड़ रुपये की नकदी है.

साल 2009 में रवि कुमार, कविता सुब्रमण्यन और श्रीनी विश्वनाथ द्वारा कंपनी को स्थापित किया गया था. आपको बता दें कि अपस्टॉक्स भारत के यूनिकॉर्न क्लब में शामिल होने वाला होने वाला 40वां स्टार्टअप है. इस समय देशभर में कंपनी के 1.1 करोड़ यूजर हैं, जिनमें से 85 प्रतिशत टियर-2 और टियर-3 के शहरों में हैं. अपस्टॉक्स के 70 प्रतिशत यूजर पहली बार निवेशक (Investor) बने हैं.

कंपनी के को-फाउंडर और सीईओ रवि कुमार ने कहा कि सबसे यूजर ग्राहक, मुंबई, दिल्ली, पुणे, ठाणे, बेंगलुरु, जयपुर, हैदराबाद, औरंगाबाद, नासिक और नागपुर में हैं.

Share This Article
Leave a Comment