सेक्टर डेल्टा टू की समस्याओं के संबंध में संबंधित अधिकारियों ने सभी समस्याओं के समाधानके निस्तारण का पूर्ण आश्वासन दिया

Rohit Kumar
1 Min Read

आज दिनांक 13-07-2022 को सेक्टर डेल्टा टू की समस्याओं के संबंध में प्राधिकरण के सीनियर मैनेजर बी पी सिंह जी ,सुंदर कसाना जी के द्वारा सेक्टर की समस्याओं से अवगत कराते हुए संबंधित अधिकारियों ने सभी समस्याओं के समाधानके निस्तारण का पूर्ण आश्वासन दिया कहा कि सेक्टर की सभी समस्याएं बहुत जल्द समाप्त हो जाएंगी और सेक्टर के सभी रोड़ों को बरसात के बाद बनवाया जाएगा जिसके टेंडर की प्रक्रिया भी पूर्ण हो गई है और सामुदायिक केंद्र की हालात बहुत खराब है जिस के संबंध में पूर्व में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी महोदय के सामने निवेदन किया गया था बरात घर का टेंडर भी हो गया है जिसका कार्य अति शीघ्र कराए जाने का आश्वासन दिया
इस मौके पर अजब सिंह प्रधान (अध्यक्ष),मनीष भाटी बी.डी.सी.(उपाध्यक्ष ),नीरा डागूर (कोषाध्यक्ष )विपिन मंडल जी ,दास जी ,प्रशांत भाटी आदि लोग उपस्थित रहे

Share This Article
Leave a Comment