शादी का झांसा दे विधवा से नौ साल तक रेप, अब बेटी पर हाथ डाला तो पुलिस तक पहुंचा मामला

Rohit Kumar
2 Min Read

लिव इन रिलेशन में 9 साल रहने के बाद जब पीड़िता ने शादी की बात कही तो प्रेमी ने शादी से इनकार कर दिया। आरोप है कि नाबालिग पुत्री के सामने ही मां से शारीरिक संबंध बनाए और पुत्री के साथ ही छेड़खानी की। दूसरी युवती से शादी कर ली। पुलिस में शिकायत करने के लिए गयी तो उसकी सुनवाई नहीं की। इस पर उसने पुलिस कप्तान को प्रार्थना-पत्र देकर आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की।

ये है पूरा मामला

उरई की रहने वाली एक महिला ने पुलिस कप्तान को प्रार्थना-पत्र देकर बताया कि उसके पति की दिसम्बर 2013 में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद वह झांसी में उन्नाव गेट बाहर एक व्यक्ति के मकान में किराए पर रहने लगी थी। मकान मालिक के बेटे से दोस्ती हो गई। उसने कहा कि मेरी पत्नी की मृत्यु हो चुकी है और तुम्हारे पति की। हम दोनों शादी कर लेंगे। वह शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। शादी करने की बात से उसके घरवालों को आपत्ति थी। इस पर आरोपी ने उसको अलग-अलग स्थानों पर किराए के मकान में रखा। महिला का आरोप है कि प्यार का झूठा दिलासा देकर आरोपी 9 साल तक सम्बन्ध बनाता रहा। वर्ष 2019 में उसने दूसरी शादी कर ली। इसके बारे में जानकारी नहीं दी।

शादी के लिए कर दिया मना

20 दिन पहले आरोपी ने खुशीपुरा में किराए पर मकान दिलाया। 27 जून को आरोपी आया तो उससे शादी करने के लिए कहा, तो उसने मना कर दिया। 4 जुलाई को फिर आया तो उसने सम्बन्ध बनाने से मना कर दिया तो उसने नाबालिग बेटी के सामने जबरन बलात्कार किया। बेटी के साथ भी छेड़छाड़ की। शिकायत करने पर मारने की धमकी दी। 7 जुलाई को नवाबाद थाने में गई तो सुनवाई नहीं हुई। पुलिस अधीक्षक (नगर) ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि महिला ने शिकायत दी है। इसकी जांच कराई जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment