छात्र के साथ किया कुकर्म, वीडियो बना वायरल करने की धमकी देकर करते रहे वसूली, मुकदमा दर्ज

Amit
1 Min Read

कन्नौज। डेढ़ महीने पहले स्कूल की छुट्टी के बाद सहपाठियों ने हाईस्कूल के छात्र को बाग में ले जाकर जबरदस्ती उससे कुकर्म किया और मोबाइल से वीडियो बना लिया। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उससे वसूली करते रहे। रुपये न देने पर वीडियो वायरल कर दिया। पिता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। नगर के एक निजी स्कूल में पढ़ने वाले हाईस्कूल के छात्र के साथ कक्षा में पढ़ने वाले चार दोस्तों ने 25 जुलाई को छुट्टी के बाद घर जाते समय अमरूद के बाग में जबरदस्ती पकड़ कर एक-एक कर कुकर्म किया।

वीडियो बनाने के बाद उसे वायरल करने की धमकी देकर पीड़ित छात्र से करीब डेढ़ माह तक रुपये वसूलते रहे। आरोप है कि तीन दिन पहले सहपाठियों ने 50,000 रुपये की मांग की। असमर्थता जताने पर आरोपियों ने वीडियो इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट करके वायरल कर दिया। पीड़ित छात्र ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। पिता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। इस संबंध में थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a Comment