नौकरी दिलाने के बहाने युवती को होटल में बुलाकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Amit
1 Min Read

मथुरा। नौकरी दिलाने के बहाने युवती को होटल में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, यहां से उसे जेल भेज दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक विदेश कुमार ने बताया कि 18 अक्तूबर को कस्बा छाता निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 17 अक्तूबर को उसे नौकरी दिलाने के बहाने आगरा के थाना अछनेरा स्थित बबरौद निवासी घनश्याम ने मथुरा बुलाया। वह मथुरा आई तो उसे अपने साथ बैराज रोड स्थित एक होटल ले गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

पीड़िता अपने घर पहुंची और अपने साथ हुई घटना से अवगत कराया। इसके बाद वह परिजन के साथ थाने आई और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर रविवार सुबह यमुना बैराज पुल के कच्चा रास्ता से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी शटरिंग का कार्य करता है। उसकी फोन पर युवती से बात हुई। युवती को अपनी बातों में फंसाकर नौकरी दिलाने के बहाने बुलाया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

Share This Article
Leave a Comment