लखनऊ जिला जेल में 36 कैदी मिले HIV संक्रमित, यह सबसे बड़ी वजह आई सामने

Rohit Kumar
1 Min Read

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की जिला जेल में 36 कैदियां को HIV संक्रमित मिलने से स्वास्थ्य विभाग और जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है. पॉजिटिव पाए गए सभी कैदियां का तुरंत इलाज शुरू कर डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है.

बता दें एड्स नियंत्रण सोसाइटी के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग ने दिसंबर, 2023 में लखनऊ जेल में बंद कैदियों की HIV स्क्रीनिंग कराई थी. इस स्क्रीनिंग के दौरान करीब तीन हजार कैदियों का टेस्ट किया गया है. अब रिपोर्ट आने से स्वास्थ्य विभाग और जेल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई.

जेल प्रशासन ने शुरू की कैदियों की काउंसलिंग

जानकारी के अनुसार, जांच में 36 कैदी एचआईवी पॉजिटिव मिले हैं. 36 नए एचआईवी संक्रमित मरीज मिलने पर जेल प्रशासन ने कैदियों की काउंसलिंग शुरू कर दी है.

47 हुई कुल मरीजों की संख्या

वहीं, इससे पहले 11 कैदी एचआईवी संक्रमित मिले थे. अब 36 नए मरीज मिलने से कुछ रोगियां की संख्या 47 हो गई है. इन सभी का केजीएमयू के एंट्री रेट्रो वायरल थेरेपी सेंटर से इलाज कराया जा रहा है और डॉक्टरों की टीम संक्रमितों की निगरानी कर रही है.

Share This Article
Leave a Comment