रहीमाबाद थाना भ्रष्ट… दर्ज किया झूठा केस, सुसाइड नोट लिख प्रतियोगी छात्र ने दे दी जान, ये बातें भी लिखीं

Rohit Kumar
2 Min Read

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में यूपीएससी (UPSC) के एक उम्मीदवार के आत्यहत्या का मामला तूल पकड़ रहा है. इसमें तीन पुलिसकर्मियों द्वारा कथित तौर पर परेशान किए जाने की वजह से छात्र के आत्महत्या की बात कही जा रही है. लेकिन इन आरोपों के बीच रविवार को लखनऊ पुलिस (Lucknow Police) के ओर से इसपर जवाब दिया गया.

छात्र की आत्महत्या के मामले में रविवार को पुलिस के ओर प्रतिक्रिया दी गई. इसमें कई बातों की जानकारी दी गई. अधिकारियों ने बताया, “पीड़ित की पहचान आशीष कुमार के रूप में हुई है. छात्र लखनऊ में यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहा था. आशीष का लिखा हुआ एक सोसाइड नोट बरामद हुआ है. सुसाइड नोट में उसने तीन पुलिस अधिकारियों पर उत्पीड़न करने और उन्हें एक मामले में झूठ मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया है.”

आत्महत्या की बताई वजह

आत्महत्या के बाद बरामद किए गए सुसाइड नोट के बारे में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया, “छात्र ने एक सुसाइड नोट छोड़ा था. उसने अपने सुसाइड नोट में आरोप लगाया था कि तीन पुलिसकर्मियों द्वारा उसे परेशान किया जा रहा था. उसे झूठे केस में फंसाया गया था. इसके बाद उसके पास सुसाइड करने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा हुआ था.”

इस संबंध में लखनऊ डीसीपी पश्चिमी राहुल राज ने बताया, “मामले में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए मृतक के परिवार के सदस्यों द्वारा केस दर्ज कराया गया है. उनके शिकायत के आधार पर तीनों पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया गया है.”

गौरतलब है कि आशीष कुमार के व्यक्ति द्वारा रहीमाबाद थाना में केस दर्ज कराया गया है. उसके परिजनों ने पुलिस को एक सुसाइड नोट भी दिया है. सुसाइड नोट में रहीमाबाद थाने के तीन पुलिसकर्मियों के नाम हैं. इसकी जांच एसीपी मलिहाबाद को दी गई है. डीसीपी ने कहा कि मामले की जांच के निर्देश दिए गए हैं और सुसाइड नोट की भी जांच की जाएगी.

Share This Article
Leave a Comment