रबूपुरा पुलिस ने एक शराब तस्कर को किया गिरफ्तार,कब्जे से 50 लीटर कच्ची शराब सहित एक मोटरसाइकिल बरामद

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा संवाददाता, थाना रबूपुरा पुलिस ने सोमवार को एक शराब तस्कर जयपाल पुत्र नौरंग निवासी ग्राम नंगलिया थाना चांदहट जिला पलवल हरियाणा को रौनिजा अण्डरपास के पास से गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने 50 लीटर अवैध कच्ची शराब और शराब ले जाने में प्रयुक्त एक मोटरसाईकिल बरामद की है।अभियुक्त शातिर किस्म का शराब तस्कर है।जिसके विरूद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment