नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट के प्रांगण में बनाई गई मानव श्रृंखला

Rohit Kumar
3 Min Read

अधिकारियों/ कर्मचारियों को जिलाधिकारी ने यातायात नियमों का पालन करने की दिलाई शपथ

ग्रेटर नोएडा संवाददाता उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप जनपद गौतमबुद्धनगर में 5 जनवरी से 4 फरवरी 2023 तक चलाए जा रहे सड़क सुरक्षा माह को सफल बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सुहास एलवाई के नेतृत्व में जनपद का परिवहन विभाग निरंतर स्तर पर यातायात नियमों का पालन कराने के लिए जागरूकता अभियान चला रहा है। इसी क्रम में सोमवार को सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर जिलाधिकारी सुहास एलवाई ने कलेक्ट्रेट के प्रांगण में अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मानव श्रृंखला का निर्माण करते हुए यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ गणमान्य व्यक्तियों को शपथ दिलाते हुए कहा कि हम सड़क पर सदैव यातायात नियमों का पालन करेंगे तथा सुरक्षित यात्रा के लिए सदैव दो पहिया वाहन चलाते समय स्वयं एवं पीछे बैठे व्यक्ति को बीआईएस मानक वाले हेलमेट अवश्य पहनेंगे व पहनाएंगे, चार पहिया वाहन चलाते समय हमेशा सीट बेल्ट लगाएंगे, लेन ड्राइविंग के नियमों का पालन करेंगे, तेज रफ्तार से वाहन नहीं चलाएंगे, गलत दिशा में वाहन नहीं चलाएंगे, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग नहीं करेंगे, शराब पीकर या नशे की हालत में वाहन नहीं चलाएंगे, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहेंगे घर पर बच्चे इंतजार कर रहे हैं। अतः मैं सदैव सुरक्षित व सावधानी से वाहन चलाऊंगा। कलेक्ट्रेट प्रांगण में बनाई गई मानव श्रृंखला एवं शपथ ग्रहण समारोह में लगभग 1500 अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ-साथ गणमान्य व्यक्तियों ने प्रतिभाग किया। इसी प्रकार जिलाधिकारी सुहास एलवाई के निर्देशों के क्रम में एवं जिला विद्यालय निरीक्षक डाॅ धर्मवीर सिंह के नेतृत्व में जनपद के विभिन्न स्कूलों में भी सोमवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर मानव श्रृंखला का निर्माण करते हुए यातायात नियमों का पालन करने की स्कूली छात्र छात्राओं को शपथ दिलाई गई। स्कूलों में आयोजित किए गए आज इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में स्कूली बच्चों ने मानव श्रृंखला बनाकर यातायात नियमों का पालन करने की शपथ ग्रहण की गई।

Share This Article
Leave a Comment