दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर की हत्या, हमलावर मौके से फरार

Amit
2 Min Read

अमरोहा। औद्योगिक क्षेत्र के एफसीआई गोदाम के पास दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर विक्रम सिंह (50) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना पुलिस चौकी से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया था। उसे हिरासत में ले लिया गया है। विक्रम सिंह चकनवाला गांव के रहने वाले थे। वह दस वर्षों से मायापुरी मोहल्ले में रह रहे थे। हत्यारोपी बिजनौर जिले के शिवाला कलां थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। विक्रम सिंह ने दस साल पहले अपने गांव की जमीन बेच दी थी। इसके बाद वह नगर में आकर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने लगे थे। पत्नी कश्मीरी देवी ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 10 बजे वह घर से निकले थे। सीओ श्वेताभ भास्कर के अनुसार, पुलिस को 12 बजे सूचना मिली कि एफसीआई गोदाम के पास एक व्यक्ति को गोली मारी गई है।

इसके बाद माैके पर पुलिस पहुंची। घायल विक्रम सिंह को हायर सेंटर पहुंचाने की कोशिश की गई  लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। शव को मोर्चरी में रखा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही इंस्पेक्टर सुधीर कुमार, सीओ श्वेताभ भास्कर और एएसपी राजीव कुमार सिंह मौके पर पहुंचे। फील्ड यूनिट ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। सीओ श्वेताभ भास्कर ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हत्यारोपी को हिरासत में ले लिया गया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आरोपी बिजनौर जिले के शिवाला कलां थाना क्षेत्र का निवासी है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment