कौशांबी में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी बोले- परिवारवादियों के हाथ में देश सुरक्षित नहीं है

Rohit Kumar
2 Min Read

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाराबंकी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि यूपी भले ही भारत के क्षेत्रफल का सिर्फ सात प्रतिशत हो पर भारत की 16 प्रतिशत जनसंख्या यहां पर निवास करती है। यूपी का विकास देश के विकास के लिए बेहद जरूरी है इसलिए विकास के लिए वोट करें।
विपक्षी पार्टियों पर हमला करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि परिवारवादी दलों ने गरीबों का राशन लूटा लेकिन भाजपा ने उनका खेल खत्म कर दिया। हम एक राष्ट्र एक राशन कार्ड लाए। अब कौशांबी के लोग अपने राशन कार्ड का प्रयोग पूरे देश में कहीं भी कर सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दावा किया कि यूपी चुनाव के हर चरण में जनता भाजपा का समर्थन कर रही है। उन्होंने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वंशवादी चाहते हैं जनता हमेशा ही गरीब बनी रहे जिससे वो उनके आसपास घूमती रहे जबकि भाजपा जनता की मुश्किलें दूर करने पर काम कर रही है। इसलिए यूपी की जनता भाजपा को समर्थन दे रही है।उन्होंने कहा कि वंशवाद की राजनीति के कारण यूपी अपनी पूरी ताकत का इस्तेमाल नहीं कर सका है। जबकि यूपी देश के विकास को ताकत देता है।

Share This Article
Leave a Comment