सेक्टर डेल्टा टू में कि स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोरों पर – आलोक नागर

Rohit Kumar
1 Min Read

सेक्टर डेल्टा टू के आर डब्लू ए महासचिव आलोक नागर ने बताया कि सेक्टर के अंदर स्वतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर हैं सेक्टर के जी ब्लॉक, आई ब्लॉक, और के ब्लॉक पार्क में राष्ट्रीय ध्वज का फाउंडेशन तैयार किया जा रहा है भारत सरकार ने इस 75वें स्वतंत्रता दिवस पर घर-घर राष्ट्रीय ध्वज (Har Ghar Tiranga) फहराने की एक बहुत ही सराहनीय पहल की है। इस अभियान के तहत हर भारतीय को 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घर में तिरंगा लगाने का अनुरोध किया जा रहा है इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना को जगाना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है

Share This Article
Leave a Comment