प्रयागराज की युवती की लखनऊ में हत्‍या, कृष्‍णानगर में म‍िला बोरी में भरा शव

Rohit Kumar
1 Min Read

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक युवती की हत्या कर दी गई. वारदात को अंजाम देने के बाद शव को बोरे में भरकर फेंक दिया गया. बताया जा रहा है कि युवती प्रयागराज की रहने वाली थी. वह लखनऊ में एक हॉस्टल में रह रही थी.

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र में एक युवती की हत्या कर दी गई.

शव को ट्यूबवेल के गड्ढे में फेंका गया था. लोगों ने लाश को देखने के बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया.

शव का पोस्टमार्टम करवा रही पुलिस

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जानकारी मृतका के परिजन को दे दी है. पुलिस का कहना है कि शव पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, इसके बाद हत्या का कारण स्पष्ट हो सकेगा.

पुलिस के अनुसार, परिजनों को जानकारी दे दी गई है. उनके आने के बाद उनसे पूछताछ की जाएगी. फिलहाल पुलिस इस मामले पर हॉस्टल और आस-पास के लोगों से युवती के बारे में जानकारी जुटा रही है.

Share This Article
Leave a Comment