थाना सेक्टर 58 पुलिस ने मुठभेड़ के उपरांत एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Rohit Kumar
1 Min Read

नोएडा संवाददाता, थाना सेक्टर 58 पुलिस ने मुठभेड़ के उपरांत एक लुटेरे अभिषेक उर्फ काकू पुत्र मनोज निवासी ग्राम मोर्ना थाना सेक्टर 24 नोएडा को जयपुरिया कॉलेज के पास सेक्टर 62 नोएडा से रविवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। जिसके जबाव में पुलिस द्वारा की गई फायरिंग में उपरोक्त अभियुक्त पैर में पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया। जिसे पुलिस द्वारा उपचार के अस्पताल में भर्ती कराया गया। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा तीन सौ पन्द्रह बोर मय कारतूस जिन्दा,लूट के पाँच मोबाइल फोन और बिना नंबर की एक मोटरसाइकिल बरामद की है।अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है।जो नोएडा एवं एनसीआर क्षेत्र मोबाइल लूट की घटनाओं को अंजाम देता है। जिसके विरूद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment