थाना सेक्टर-39 पुलिस ने नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Rohit Kumar
1 Min Read

नोयडा संवाददाता, थाना सेक्टर-39 पुलिस ने चेकिंग के दौरान नशीले पदार्थ की तस्करी करने वाले दो अभियुक्तों अकलेश कुमार पुत्र राजेन्द्र भगत निवासी ग्राम मधेपुरा थाना मधेपुरा जिला सहरसा बिहार वर्तमान पता ग्राम भलस्वा थाना जहॉगीपुरी दिल्ली, अनुज कुमार पुत्र प्रमोद कुमार निवासी ग्राम बुद्वसैन सराय भट्टीपाला बिल्सी थाना बिल्सी जिला बदायू वर्तमान निवासी ग्राम सर्फाबाद थाना सेक्टर-113 नोएडा को दादरी फ्लाई ओवर नीचे कालिन्दी कुंज रोड सेक्टर-37 नोएडा से गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गए अभियुक्तों के कब्जे से पुलिस ने 5 किलो 900 ग्राम गांजा और तस्करी में प्रयुक्त आटो नंबर एचआर55 एएच 5699 बरामद किया है।अभियुक्तगण शातिर किस्म के गांजा तस्कर हैं।जो नोएडा एवं एनसीआर क्षेत्र में अवैध रूप से गांजे की तस्करी करते हैं।जिनके विरुद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment