महिला के साथ मारपीट और छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ की रिपोर्ट दर्ज

Amit
1 Min Read

मुरादाबाद। ठाकुरद्वारा कोतवाली के एक गांव निवासी महिला के साथ मारपीट करने और छेड़खानी के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव निवासी महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि चार अक्टूबर को दोपहर वह घर पर अकेली थी। तभी सुभाष और उसका पुत्र पीयूष दो अज्ञात लोगों के साथ उसके घर के अंदर घुस आए।

उसके साथ छेड़खानी और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने उसे बुरी तरह मारा पीटा। उसके सिर पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घायल महिला का सरकारी अस्पताल में मेडिकल कराया गया है।

Share This Article
Leave a Comment