नोएडा संवाददाता, पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह और डीएम गौतमबुद्धनगर मनीष वर्मा के द्वारा नवरात्रि व रमजान माह के दृष्टिगत शांति व्यवस्था व आपसी सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर-108 के सभागार में विभिन्न समुदाय के प्रबुद्ध नागरिकों/धार्मिक गुरुओं के साथ पीस कमेटी की बैठक की गई। बैठक के दौरान पुलिस कमिश्नर द्वारा उपस्थित सभी प्रबुद्ध नागरिकों/धार्मिक गुरुओं के साथ संवाद करते हुए उन्हें शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करने, शांति पूर्वक अपने-अपने धर्मों के त्योहार संपन्न कराने व लोगों के बीच जाकर उनसे वार्ता कर उनको आपसी सौहार्द बनाए रखने हेतु समझाने के लिए बताया गया। पुलिस कमिश्नर द्वारा सभी लोगों को बताया गया की यदि कोई भी व्यक्ति किसी के धर्म, जाति या व्यक्ति के विरुद्ध आपत्तिजनक टिप्पणी, धार्मिक भावनाएं भड़काने या दुष्प्रचार करने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।पुलिस कमिश्नर द्वारा तीनों जोन के पुलिस उपायुक्त को अपने-अपने क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों, धार्मिक स्थलों के आस-पास व्यवस्था दुरुस्त रखने, सुरक्षा का विशेष ध्यान रखने, पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की ड्यूटी लगाने व सीसीटीवी कैमरों की सहायता से नजर रखने हेतु निर्देशित किया गया जिससे कोई भी अप्रिय घटना न हो सके। सभी पुलिस अधिकारीगण को प्रतिदिन फुट पेट्रोलिंग करने, ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने, स्थानीय व्यक्तियों व संभ्रांत व्यक्तियों के साथ गोष्ठी कर अपना संपर्क नंबर साझा करने हेतु निर्देशित किया गया।पुलिस कमिश्नर द्वारा सभी प्रबुद्ध नागरिकों/धार्मिक गुरुओं से सुझाव भी मांगे गए एवं संबंधित अधिकारीगण को उनका सहयोग प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया गया जिससे लोगों के बीच शांति व्यवस्था बनी रहे।मीटिंग के दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था रवि शंकर छवि, सभी जोन के डीसीपी, डीसीपी यातायात, सभी एडीसीपी, प्रशासनिक अधिकारीगण व कमिश्नरेट के सभी थाना क्षेत्रों से आए प्रबुद्ध नागरिक/धार्मिक गुरु व अन्य पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।
पुलिस कमिश्नर और जिलाधिकारी गौतमबुद्ध नगर ने प्रबुद्ध नागरिकों/धार्मिक गुरुओं के साथ की पीस कमेटी की बैठक
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Leave a Comment
Leave a Comment
Latest News
Recent Post
- यमुना सिटी की बदलेगी तस्वीर, 60 मीटर सड़क पर बनेगा भव्य एंट्री गेट
- नोएडा एयरपोर्ट के कथित फर्जी वीडियो मामले में बड़ा एक्शन, FIR दर्ज
- ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सजेगी जिले की सबसे बड़ी रामलीला, 50 बीघे में होगा भव्य आयोजन
- ग्रेटर नोएडा में साइबर कैफे लूट का 4 दिन बाद भी खुलासा नहीं, रेकी कर बदमाशों ने रची थी साजिश
- रिटायर्ड कर्नल की पत्नी को 7 दिन डिजिटल अरेस्ट, मनी लॉन्ड्रिंग के नाम पर 44 लाख की ठगी
- ग्रेटर नोएडा में 106 किसान हिरासत में, 20 से अधिक महिलाएं भी शामिल; मांगों पर डटे
- यीडा की बैठक में बड़ा एलान: यमुना सिटी में बनेगा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, किसानों का बढ़ा मुआवजा
- ड्यूटी पर तैनात MCD सफाईकर्मी की चाकू से हत्या, गुस्साए कर्मचारियों ने LBS अस्पताल घेरा
