अवैध असलहे के साथ एक अभियुक्त चढा पुलिस के हत्थे

Rohit Kumar
1 Min Read

नोएडा संवाददाता, थाना सेक्टर 63 पुलिस ने हल्दीराम चौराहे के पास सी ब्लाक सैक्टर 63 से एक अभियुक्त मनोज कुमार पुत्र लालमन सिंह निवासी प्रधान वाली गली बडी दुकान के पास गांव सर्फाबाद थाना सेक्टर 113 गौतमबुद्धनगर को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा तीन सौ पन्द्रह बोर मय एक कारतूस जिन्दा बरामद किया है।अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है।जिसके विरूद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment