Pathaan Box Office Collection Day 19: पठान की सुनामी में ढेर हुई बड़ी फिल्म

Rohit Kumar
2 Min Read

नई दिल्ली। पठान की तूफानी सक्सेस ने बड़ी से बड़ी फिल्मों को मात दे दी है। इस साल अब तक कितनी ही फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। चाहे हिंदी भाषा में डब की गई साउथ की फिल्म वारिसु हो या कोई और बड़े बैनर की फिल्म, पठान फिल्म ने सभी को पीछे छोड़ते हुए बॉक्स ऑफिस पर शानदार बिजनस कर डाला। इतने दिनों की अच्छी कमाई के बाद फिल्म के 19वें दिन का कलेक्शन भी सामने आ गया है।

कायम है पठान का जादू

शाह रुख खान की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाए हुए हैं। मात्र दो हफ्ते में ही 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया। वर्ल्डवाइड भी फिल्म अपना जादू बिखेरे हुए हैं। दुनियाभर में फिल्म ने 900 करोड़ से ज्यादा कमा लिए हैं।

पठान की कमाई

पठान फिल्म ने अभी तक 476 करोड़ के आसपास का कारोबार किया। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, 19वें दिन फिल्म ने 13 करोड़ कमाए। यह घरेलू बॉक्स ऑफिस के शुरुआती आंकड़े हैं (फेरबदल संभव है।)

पठान के नाम यह रिकॉर्ड

पठान पहली ऐसी फिल्म है, जिसने एक दिन में 70 करोड़ कमा डाले। फिल्म पहले ही केजीएफ 2 का रिकॉर्ड तोड़ चुकी है। अब बाहुबली 2 का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए भी तैयार है।

वर्ल्डवाइड भी धांसू है कलेक्शन

भारत में धमाकेदार कमाई के साथ ही वर्ल्डवाइड भी फिल्म का कलेक्शन कमाल का है। फिल्म 900 करोड़ पार कर चुकी है और अब 1000 करोड़ कमाने की ओर तेजी से बढ़ रही है।

Share This Article
Leave a Comment