अवैध असलहे के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

Rohit Kumar
1 Min Read

नोएडा संवाददाता, थाना फेस टु पुलिस ने ककराला पुस्ते से एक अभियुक्त रोहित कुमार पुत्र जिलेदार सिह निवासी ग्राम बिचारपुरा थाना सिविल लाइंस जिला इटावा हाल पता गली नंबर 3 ग्राम नंगला चरणदास थाना फेस टु नोएडा गौतमबुद्धनगर को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से पुलिस ने एक तमंचा तीन सौ पन्द्रह बोर मय एक कारतूस जिन्दा बरामद किया है।अभियुक्त शातिर किस्म का अपराधी है।जिसके विरूद्ध पुलिस ने आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Share This Article
Leave a Comment