विषम सेमेस्टर की परीक्षाएं कल से हो रहीं शुरू, देखिए संशोधित परीक्षा शेड्यूल

Rohit Kumar
1 Min Read

चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में एमए, एमएससी, एमकॉम, एमएससी होम साइंस, एमएससी एजी प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की मुख्य, एक्स-बैक, एलएलबी प्रथम, तृतीय, पंचम सेमेस्टर, एलएलएम प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर, बीएससी एजी प्रथम, तृतीय, पंचम, सप्तम सेमेस्टर मुख्य एवं एक्स-बैक, बीएससी होम साइंस प्रथम, तृतीय, पंचम सेमेस्टर की परीक्षाएं 24 फरवरी 2022 से होंगी।

उक्त सभी पेपर दो पालियों में 10-11.30 बजे और एक से ढाई बजे तक 14 मार्च तक होंगे। पेपर डेढ़ घंटे के रहेंगे। पूर्व में ये परीक्षाएं एक फरवरी से होनी थी, लेकिन कोरोना संक्रमण के चलते स्थगित कर दी गई थीं। विवि ने इन कोर्स का संशोधित परीक्षा कार्यक्रम वेबसाइट www.ccsuniversity.ac.in पर जारी कर दिया गया था। एनईपी प्रथम सेमेस्टर के पेपर फिलहाल नहीं होंगे।

Share This Article
Leave a Comment