राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला उन्नति संस्था ने ग्रेटर नोएडा के सुथयाना गांव मे “गृह लक्ष्मी सम्मान” कार्यक्रम आयोजित किया

Rohit Kumar
2 Min Read

कल राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था (भारत ) ने ग्रेटर नोएडा के सुथयाना गांव मे “गृह लक्ष्मी सम्मान” कार्यक्रम आयोजित किया सम्मान कार्यक्रम में संस्था सदस्यों ने घरेलू महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया । महिलाओं को सम्मानित करते हुए गौतमबुद्धनगर की जिला उपाध्यक्ष माधुरी चौहान ने बताया कि घरेलू महिलाओं को सम्मान देने के उद्देश्य से संगठन ने घरेलू महिलाओं को “गृह लक्ष्मी सम्मान” से सम्मानित करने का अभियान चलाया हुआ है जिसे समय समय पर भिन्न भिन्न गांवो में जाकर घरेलू महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया जाता है ताकि लोगों को घरों में रहकर 24 × 7 कार्य करने वाली महिलाओं के योगदान का एहसास कराया जा सके और लोग उन्हें भी वही सम्मान दे जो एक कामकाजी महिला को दिया जाता है वहीं संस्था के संस्थापक डा राहुल वर्मा ने बताया कि महान स्वतंत्रता सेनानी और महिला अधिकार महिला शिक्षा और महिला कानूनों के लिए जीवन भर संघर्ष करने वाली सरोजनी नायडू के जन्मदिवस 13 फरवरी को राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है । सरोजनी नायडू ने महिला संघ की स्थापना कर महिलाओं की आवाज को बुलंद किया था तथा उनके आह्वान पर स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजो के खिलाफ एकजुट होकर महिला शक्ति ने बगावत का बिगुल फूंक दिया था प्रत्येक भारतीय महिला उनके साहस का प्रतीक है और सम्माननीय है। इस अवसर पर कॉर्डिनेटर मनोज झा, उपाध्यक्ष रणवीर चंदीला, गीता भाटी, ममता, कमलेश, पिंकी, थंममन सिंह, सुनील, धबल पूर्णिमा, उषा, रोहतास और महासचिव अनिल भाटी आदि सदस्य मौजूद रहे।

Share This Article
Leave a Comment