चुनाव प्रचार के आखिरी दिन निर्दलीय प्रत्याशी अन्नू खान ने एक दर्जन सोसायटीओं में जनसंपर्क कर वोट मांगे।

Rohit Kumar
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा दादरी विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी अन्नू खान ने आज लगभग एक दर्जन सोसायटीओं में डोर टू डोर जनसंपर्क करके वोट मांगे जिसमें प्रमुख देविका गोल्ड होम्स, वेदांतम, एक्सोटीका, पाम ओलम्पिया, गौरसिटी 14th एवेन्यु, वीवीआईपी, रक्षा अडेला, सुपरटेक इकोविलेज 2, गैलेक्सी, परिस्टिन एवेन्यु, साई उपवन, अमात्रा होम्स, गैलेरिया मार्किट, पंचशील ग्रीन 1 रही, अन्नू खान सोसाइटी निवासियों की समस्याओं को सुना और उनके अधूरे पड़े प्रोजेक्ट फ्लैटों की नहीं हो रही रजिस्ट्री के लिए चर्चा की और निवासियों को आश्वासन दिलाया कि उनके जीतने के बाद सबसे पहले उनकी प्राथमिकता होगी कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट और ग्रेटर नोएडा दादरी क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं और फ्लैटों की समस्याओं, रजिस्ट्री का निराकरण करा कर जनता को राहत दिलाना

देविका गोल्ड होम्ज के एओए प्रतिनिधियों ने निर्दलीय प्रत्याशी का जोरदार स्वागत किया और उनको अपनी सोसाइटी की समस्याओं के बारे में बताया, निर्दलीय प्रत्याशी अन्नू खान ने बताया कि हमने अपने घोषणापत्र में इन्हीं सभी बातों का जिक्र किया है और समस्याओं को लेकर ही हम चुनाव लड़ रहे हैं क्योंकि पिछले 3 सरकारों बदलने के बाद भी फ्लैट निवासियों को न्याय नहीं मिल पाया फ्लैट निवासियों में काफी जोश दिखा और उन्होंने कहा कि हम अपना प्रत्याशी खुद चुनेंगे और उस को जिताएंगे ।

Share This Article
Leave a Comment