स्क्रैप माफिया रवि काना और उसकी गर्लफ्रेंड काजल को लेकर कोर्ट के लिए रवाना हुई नोएडा पुलिस

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा। स्क्रैप माफिया रवि काना व उसकी महिला मित्र काजल को लेकर पुलिस न्यायालय के लिए रवाना हो गई है।

गौरतलब है कि गैंगस्टर और सामूहिक दुष्कर्म में मुकदमा दर्ज होने के बाद रवि काना अपनी पत्नी मधु व महिला मित्र काजल के साथ थाईलैंड भाग गया था।

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने लुक आउट सर्कुलर जारी किया था, साथ ही रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी किया गया था। इस कारण वह अपने वीजा की अवधि नहीं बढ़ा पा रहा था।

26 अप्रैल को काना को दिल्ली लाई थाईलैंड पुलिस

थाईलैंड पुलिस ने उसको पकड़ने की सूचना नोएडा पुलिस को दी थी। नोएडा पुलिस व थाईलैंड पुलिस के बीच तीन दिनों से पत्राचार चल रहा था।

शुक्रवार सुबह थाईलैंड पुलिस रवि काना जहाज से लेकर दिल्ली के इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पहुंची और फिर सीआईएसएफ के हवाले कर दिया था।

एयरपोर्ट पहुंचकर ग्रेटर नोएडा पुलिस ने रवि को अपने कब्जे में लिया। पुलिस का कहना है कि अभी तक की पूछताछ में रवि ने बताया है कि फरारी के दौरान वह पूरे समय थाईलैंड में ही रहा।

Share This Article
Leave a Comment