9 साल से पानी का संकट, फिर भी वसूला जा रहा बिल

News Desk
2 Min Read

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित व्हाइट आर्किड सोसायटी के निवासी बीते नौ वर्ष से बिना पानी की सप्लाई लिए ही बिल भर रहे हैं। निवासियों का आरोप है कि बिल लगातार प्राधिकरण की ओर से भेजा रहा है, जब शिकायत आईजीआरएस पर की जा रही है तो जल विभाग का मामला बताकर समाधान करने बजाय पल्ला झाड़ लिया गया और शिकायत में स्पेशल क्लाज लगाकर निस्तारित दिखा दिया गया है। इससे दोबारा सवाल खड़ा न किया जा सके।

निवासियों ने प्राधिकरण से पूछे सवाल

सोसायटी निवासी वरुण ने बताया कि 467 फ्लैट मालिकों को कब्जा 2017-18 में मिलना शुरू हुआ था, लेकिन अब तक पानी की व्यवस्था प्राधिकरण की ओर से नहीं की गई है। शिकायत के रूप में जवाब मिला है कि गौड़ सिटी मैनेजमेंट की ओर से पानी का कनेक्शन कराया जाएगा। निवासियों का आरोप है कि जब हर सोसायटी में प्राधिकरण की ओर से व्यवस्था की जा रही है, तो उन्हें क्यों दूर रखा गया है।

उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा

प्राधिकरण के अधिकारियों की ओर से जवाब भी गोलमोल दिया गया है। उनका कहना है कि मामला जल विभाग का है। क्या जल विभाग प्राधिकरण के तहत नहीं आता है। जिम्मेदार अधिकारियों को इसका जवाब देना चाहिए। वहीं फ्लैट रजिस्ट्री के अधिकार के लिए भी निवासियों को उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा। अब तक उन्हें केवल धक्के ही खाने पड़ रहे हैं।

कब पानी की व्यवस्था मिल पाएगी?

वहीं, अन्य निवासियों का आरोप है कि बिना पानी की सप्लाई के ही नौ वर्षों से बिल भेजा जा रहा है, लेकिन समस्या के समाधान के नाम पर जल विभाग बता दिया जाता है। आखिर उन लोगों को कब पानी की व्यवस्था मिल पाएगी। कब तक वह लोग सिर्फ अधिकारियों के दरवाजे अपनी समस्या के लिए उठाते रहेंगे।

Share This Article
Leave a Comment