एनआईए ने गैंगस्टर-खालिस्तानी टेरर लिंक पर बड़ी कार्रवाई करते हुए छह राज्यों में 100 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी कर रही है. जी मीडिया संवाददाता ने बताया कि पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी, एमपी और उत्तराखंड में 100 से ज़्यादा जगहों पर एनआईए छापेमारी कर रही है. इनमे से पंजाब में ही करीब 60 जगहों पर छापेमारी की जा रही है. गैंगस्टर्स और खालिस्तानी नेटवर्क पर ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है.
