ग्रेटर नोएडा संवाददाता, गौतमबुद्धनगर जिले के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के निर्देशों के क्रम में राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जेवर गौतमबुद्धनगर के प्रधानाचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि जेवर क्षेत्र में स्वीकृत इंटरनेशनल एयरपोर्ट व इंडस्ट्रियल हब के रूप में प्रस्तावित अधिष्ठानों में रोजगार की संभावना को देखते हुए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जेवर में लघु अवधि के नए कोर्सों का सर्जन भारत सरकार ने PMKVY 4.0 योजना के तहत किया गया है। उन्होंने बताया कि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जेवर में लघु अवधि के कोर्सों का संचालन आगामी अप्रैल माह से प्रस्तावित है। उन्होंने कोर्सों के संबंध में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इलेक्ट्रिशियन, पीवी सोलर स्कॉलर इलेक्ट्रिकल, एसोसिएट डाटा एंट्री ऑपरेटर, फिटर फेब्रिकेशन, वेल्डर तथा सीनियर ब्यूटी थैरेपिस्ट आदि ट्रेड में छात्र छात्राओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। अतः उक्त ट्रेडों में प्रशिक्षण प्राप्त करने के इच्छुक अभ्यर्थी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में उपस्थित होकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं। प्रवेश के संबंध में अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 9313588669 पर संपर्क कर सकते हैं।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जेवर में लघु अवधि के नए कोर्सों का हुआ सर्जन
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Leave a Comment
Leave a Comment
Latest News
Recent Post
- आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत पांच दोषियों की सजा पर फैसला 31 जुलाई को
- दिल्ली अल्पसंख्यक आयोग को मिला नया नेतृत्व, निर्मल जैन ने संभाला अध्यक्ष पद
- सत्या शर्मा फिर संभालेंगी MCD स्थायी समिति की कमान, सत्यपाल सिंह बने उपाध्यक्ष
- कैलाश दीपक अस्पताल में निःशुल्क मेगा हेल्थ चेक-अप कैंप एवं स्वास्थ्य जागरूकता व्याख्यान का सफल आयोजन
- ग्रेटर नोएडा में 6 साल के बच्चे की मौत के बाद बड़ी कार्रवाई, तीन अधिकारियों पर गिरी गाज
- नोएडा-ग्रेटर नोएडा में डायल-112 के 14 पुलिसकर्मी निलंबित: रिस्पांस टाइम में लापरवाही करने पर हुई कार्रवाई
- क्या आप भी चाव से खाते हैं सोया चाप? नोएडा के फैक्ट्री से लीक हुआ वीडियो, ऐसे बनाया गया शाकाहारी मटन!
- नोएडा में बच्चे की गड्ढे में डूबकर मौत, पिता वाइस-प्रिंसिपल: मां रोते-रोते बेहोश, बोली- अब मुझे भी नहीं जीना; प्राधिकरण की लापरवाही से जान गई

