ग्रेटर नोएडा। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बुधवार को ग्रेटर नोएडा औद्योगिक विकास प्राधिकरण और इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन (आइबीए) ने इकोटेक-3 स्थित कच्ची सड़क पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव, एसीईओ श्रीलक्ष्मी वीएस और एसीईओ सुमित यादव और आइबीए अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने नीम और पीपल के पौधे लगाकर किया गया। प्रत्येक पौधे को ट्री गार्ड से सुरक्षित किया गया।
ग्रेनो प्राधिकरण और आइबीए ने नियमित देखभाल का संयुक्त संकल्प लिया। आइबीए अध्यक्ष अमित कुमार उपाध्याय ने कहा कि यह अभियान सिर्फ रोपण नहीं, बल्कि पौधों को वृक्ष बनाने का संकल्प है। अगले 2-3 माह में औद्योगिक व आवासीय क्षेत्रों में 5000 पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
प्रकृति और मातृ सम्मान का उत्सव
ग्रेनो प्राधिकरण के एसीईओ सौम्य श्रीवास्तव ने कहा कि यह अभियान प्रकृति और मातृ सम्मान का उत्सव है। प्रशासन ऐसे प्रयासों में पूर्ण सहयोग करेगा। इस मौके पर स्वच्छता और रखरखाव में योगदान देने वाले संविदा कर्मियों और सफाई कर्मचारियों को आइबीए द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में एजीएम अर्चना द्विवेदी, एजीएम आरडी पांडे, डीजीएम एसके जैन, वरिष्ठ प्रबंधक अजीतभाई पटेल, प्रबंधक गौरव बघेल, प्रशांत समाधिया, कुलदीप शर्मा, उद्योग विभाग से आलोक यादव, सीएम उद्यमी मित्र संदीप कुमार, मनोज कौशिक, पूर्व सहायक आयुक्त उद्योग जीपी गोस्वामी समेत आइबीए के वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण शर्मा, महासचिव सुनील दत्त शर्मा, राकेश अग्रवाल, डा. खुशबू सिंह, नरेश चौहान, अजय राणा,सुधीर त्यागी व युवा टीम से हर्ष तोमर, दक्ष शर्मा,संजय पांचाल आदि मौजूद रहे।

