युवक की चाकू गोदकर की हत्या, ससुराल वालों पर शक, जांच शुरू

Amit
1 Min Read

दिल्ली। मोती नगर इलाके में रात एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। युवक की शिनाख्त राजा बाबू के रूप में हुई है। अज्ञात हमलावरों ने घर के पास उस पर चाकू से हमला किया। मृतक के पिता गंगाराम ने युवक के ससुराल वालों पर हत्या करने का शक जताया है।

पिता के मुताबिक, उसके बेटे ने पड़ोस में रहे वाली एक लड़की से उसके परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ एक साल पहले शादी कर ली थी। इस बात को लेकर कई बार झगड़ा हुआ, लेकिन दोनों पक्षों ने कभी भी झगड़े की शिकायत थाने में नहीं की थी। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और लड़की के परिवार के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment