नाबालिग किशोरों ने 10 वर्षीय मासूम को बनाया हवस का शिकार, बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंका

Rohit Kumar
1 Min Read

बस्ती जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पैकोलिया थानाक्षेत्र के एक गांव में 10 साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुई है। यह घटना बृहस्पतिवार रात की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि गांव में बरात आई थी। गांव के लोग उसमें व्यस्त थे। इसी दौरान चौरसिया परिवार के तीन लड़के उस लड़की को उसके घर से किसी बहाने बुलाकर गांव के बाहर बांस की खूंटी के पास ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद वे फरार हो गए।

कुछ देर तक अचेत पड़ी रही पीड़िता को होश आने पर घर गई और मां को आपबीती बताई। जिसके बाद पुलिस को खबर की गई। पुलिस ने तत्काल तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तीन आरोपी नाबालिग हैं।

एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया है। वहीं पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। मामले कार्रवाई में जुटी हुई है।

Share This Article
Leave a Comment