बढ़ते हुए अपराधों एवं लूटपाट की धटनाओ की रोकथाम के लिए एडीसीपी अरविंद सिंह से मिली गौतम बुद्ध नगर विकास समिति के सदस्य।

Rohit Kumar
1 Min Read

ग्रेटर नोएडा में साप्ताहिक बाजार के आसपास बढ़ते अपराधों जैसे मोबाइल चोरी तथा चैन छिनने की घटनाएं बढ़ती जा रही है, साप्ताहिक बाजार के आसपास रेहड़ी पटरी और कार लगाकर अतिक्रमण कर लिया जाता है,जिससे यातायात पूर्ण रूप से अवरुद्ध हो जाता है तथा कई बार तो लोग गाड़ी निकालने के लिए आपस में वाद विवाद एवं लड़ाई झगड़ा कर बैठते हैं, साथ ही साथ ज़िले में वाहन चोरी , एवं लूटपाट की समस्या भी बढ़ गयी है जिससे निवासियो के अंदर भय व्याप्त रहता है।

उपरोक्त समस्याओं के लिए आज गौतम बुद्ध नगर विकास समिति के सदस्यों ने पुलिस उपायुक्त श्री अरविंद सिंह से मिलकर उनसे उपरोक्त समस्या की रोकथाम के लिए अनुरोध किया एसीपी अरविंद सिंह ने उपरोक्त विषय का गहनता से संज्ञान लिया और उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।

इससे पहले समिति के सदस्य डीसीपी नोएडा हरीश चंद्र से मिलकर आये थे जहां बेहतर सुरक्षा की व्यवस्थाओं पर वार्तालाप की गई थी।

बैठक में गौतम बुध नगर विकास समिति की तरफ से रश्मि पांडेय (अध्यक्ष), एडवोकेट नीलम यादव, आर.पी.पांडेय, हिमांशु राजपूत, भुवनजीत कौर (सिम्मी) उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment