गायत्री देवी चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा मेडिकल कैंप का आयोजन

Rohit Kumar
1 Min Read

सैक्टर ETA -1 स्थित गायत्री देवी चैरिटेबल ट्रस्ट (रजी०) में बैक्सन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, ग्रेटर नोएडा के सहयोग से गरीब और जरूरतमंद परिवार के लिए नि: शुल्क चिकित्सा शिविर का अयोजन किया गया जिसमें 68 लोगो ने अपने स्वास्थ का परीक्षण कराया। इस चिकत्सा शिविर में शुगर, बी पी, गायनिक, नेत्र , बुखार आदि की परेशानी डॉक्टर्स को देखने में मिली। शिविर में लगभग 18 से 20 लोगो की शुगर, बी पी तथा आंखों में नजर कम पाई गई। सभी डॉक्टर्स ने आगे की जांच तथा दवाइयों के लिए परामर्श दिया। ट्रस्टी डॉक्टर नम्रता गुप्ता ने बताया कि सरकार के सब शिक्षा अभियान के तहत सब पढ़े सब बढ़े को ध्यान में रखते हुए ज्ञानशाला के तहत निशुल्क शिक्षा के साथ साथ उनके स्वास्थ का भी ध्यान रखा जाता है। इस अवसर पर डॉक्टर आर सी शर्मा, ब्रजपाल राठी, संतोष कुमार सिंह, एस के शर्मा, मुनेश रानी, रवि चौधरी, एच सी शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment