गाजियाबाद में PNB की शाखा में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट की आशंका

News Desk
1 Min Read

गाजियाबाद। मसूरी थाना क्षेत्र के डासना स्टैंड स्थित रफीकाबाद में शुक्रवार देर रात पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस और दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे। दमकलकर्मियों ने कुछ देर में ही आग पर काबू पा लिया।

घटना शुक्रवार रात करीब साढ़े 11 बजे की बताई जा रही है। आसपास के लोगों ने धुआं और आग की लपटें देखीं तो पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई और दमकल की गाड़ी भी वहां पहुंची।

टीम ने बैंक का शटर खुलवाकर आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। एफएसओ कोतवाली शेषनाथ यादव के मुताबिक शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट लग रहा है।

हालांकि, आग से बैंक में कितना नुकसान हुआ, इसका अभी आकलन नहीं हो सका है। बैंक स्टाफ शनिवार को शाखा पहुंचकर आग से हुए नुकसान और जले सामान की स्थिति का जायजा लेगा।

Share This Article
Leave a Comment