सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था द्वारा अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य मे 1मार्च से 17 मार्च तक चल रहे “जागरूकता सम्मान कार्यक्रमों” के तहत आज संगठन की उत्तर प्रदेश ईकाई द्वारा गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित प्रदेश कार्यालय पर सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम मे महिला सशक्तिकरण एवम समाज हित मे प्रशंसनीय कार्य कर रही महिलाओ को “नारी शक्ति सम्मान” देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश की उपाध्यक्ष श्रीमती सुषमा सिंह ने महिलाओ का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि महिलायें कमजोर नही सशक्त है महिलाओ के लिए कोई कार्य असंभव नही है, आज हर क्षेत्र मे महिलाओ ने अपनी जगह बनाई है और अपनी असाधारण उपलब्धियों से समाज एवम राष्ट्र को गौरवान्वित कर रही है इसमे सन्देह नही कि आने वाला कल महिलाओ का होगा । महिला थाना प्रभारी गाजियाबाद किरण राज ने बताया कि पिछले कुछ सालो मे महिलाओ के अन्दर बहुत बदलाव देखने को मिल रहा है अब वो अपने साथ होने वाली हिंसा पर चुप नही रहती बल्कि उसके खिलाफ मुखर होकर अपनी बात रख रही है जो महिलाओ के जागरूक होने का प्रमाण है अब उनके अधिकारों का हनन कोई नही कर सकेगा। वहीं कार्यक्रम की आयोजक प्रदेश अध्यक्ष स्वीटी अग्रवाल ने कहा कि संगठन महिला सशक्तिकरण के लिये चार महत्वपूर्ण बिन्दुओं ( शिक्षा-सुरक्षा-सम्मान और स्वावलंबन) पर कार्य कर रहा है और हर वर्ष इन्ही मे से एक अलग बिन्दू पर कार्यक्रम आयोजित किए जाते है इस बार महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बनी महिलाओ को”नारी शक्ति सम्मान” से सम्मानित किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता डा राहुल वर्मा और संचालन डा. ओमवीर बघेल ने किया। कार्यक्रम मे मुख्य रूप से महासचिव अनिल भाटी, उपाध्यक्ष रणवीर चौधरी, संजीव अग्रवाल, विजय तंवर, वन्दना झा, कविता सिंह, पूजा भागिया, पूनम, अर्चना, ललिता, हिमांशी शर्मा, रामेश्वरी नादान, अनिता प्रजापति, पूजा चौहान, साक्षी, विमला कुमारी, श्वेता त्यागी, सुषमा अवाना, अरूण कुमार, विजय चौहान और भरत सिंह आदि लोग मौजूद रहे
महिला उन्नति संस्था ने गाजियाबाद के इंदिरापुरम स्थित प्रदेश कार्यालय पर सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया
Sign Up For Daily Newsletter
Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
Leave a Comment
Leave a Comment
Latest News
Recent Post
- दिल्ली सरकार के खर्च पर CAG की सख्त नजर, बिजली सब्सिडी और टेंडर प्रक्रिया में बड़ी गड़बड़ियां
- दिल्ली में तस्करी और प्रतिबंधित मांझे पर बड़ा एक्शन, स्कूटर के टायर से 869 ग्राम सोना बरामद; 4 गिरफ्तार
- दिल्ली में ऑनर किलिंग की सनसनीखेज वारदात, गर्भवती बेटी की हत्या के आरोप में पिता-रिश्तेदार गिरफ्तार
- साइबर ठगों का नया खेल, ठगी की रकम से भरते थे बिजली-गैस बिल; दो गिरफ्तार
- दिल्ली में ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर, 72 घंटे में 23 गिरफ्तार; डेढ़ करोड़ के मोबाइल बरामद
- NEET-UG पेपर लीक में NTA के 3 विशेषज्ञ घेरे में, 85% तक सवालों के मिलान का दावा
- दिल्ली में H1N1 का बढ़ता कहर: तीन दिन में दो सगी बहनों की मौत, इस साल 1,349 मामले
- सरकारी नौकरी का सपना दिखाकर 7 लोगों से ठगी, 4.65 लाख रुपये लेकर फरार हुए आरोपी

